चाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा,देशभक्तिपुलिसमानवता

थाना प्रभारी और एसडीओपी ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी मिठाई और पटाखे, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

मिठाईयां और फटाके बांटते पुलिस के अधिकारी
मिठाई और फटाके प्रकार बच्चे के चेहरे पर दिखाई मुस्कान

थाना प्रभारी और एसडीओपी ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी मिठाई और पटाखे, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

मेहंदीपारा में पुलिस अधिकारियों की अनूठी पहल, जन्मदिन मना रहे बच्चे को नए कपड़े और केक देकर दोगुनी की दीपावली की खुशियां

चांपा। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में उजाला लाने का संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए चांपा पुलिस के अधिकारियों ने एक सराहनीय पहल की। थाना प्रभारी कमलेश शेंडे एवं एसडीओपी लोकेश बंसल दीपावली के पावन अवसर पर मेहंदीपारा पहुंचे और वहां रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बीच मिठाई एवं बच्चों को पटाखों का वितरण किया।

पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर मोहल्लेवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मिठाई और पटाखे पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। इस दौरान एक ऐसा भावुक पल भी सामने आया, जब अधिकारियों को पता चला कि मोहल्ले में रहने वाले एक बच्चे का जन्मदिन भी है। फिर क्या था, उस बच्चे के लिए तत्काल नए कपड़े और केक मंगवाया गया और सभी की मौजूदगी में उसका जन्मदिन मनाया गया। इस अप्रत्याशित खुशी से बच्चे के चेहरे पर आई मुस्कान ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

एसडीओपी लोकेश बंसल ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर इस तरह खुशियां बांटने से मन को आत्मिक शांति मिलती है। बच्चों के चेहरों पर आने वाली एक छोटी सी मुस्कान त्योहार की खुशियों को दोगुना कर देती है। दीपावली का असली आनंद भी इसी में है कि हम अपनी खुशियों में दूसरों को शामिल करें।

थाना प्रभारी कमलेश शेंडे ने कहा कि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ जुड़कर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना भी हमारी जिम्मेदारी है। त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटना एक छोटा सा प्रयास है। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर बेहद खुशी होती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button