चाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,देशभक्तिनियुक्तिपत्रकारबिलासपुरबैठकरायपुरसक्ती

पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में दो नई नियुक्तियां, जगदलपुर क्षेत्र में संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती

img 20260808 wa069341229403488266532 Console Corptech


पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में दो नई नियुक्तियां, जगदलपुर क्षेत्र में संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती

रायपुर/जगदलपुर। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में जगदलपुर क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश तिवारी के निर्देशन एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवनाथ ठाकुर की सहमति से श्रीमती सरिता सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, जगदलपुर तथा श्री राम सेठिया को जिला अध्यक्ष, जगदलपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ पत्रकारों के हितों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर लंबे समय से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता निभाता आ रहा है। संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित सदस्य हैं। जगदलपुर क्षेत्र में नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पत्रकारों को एकजुट कर उनके हितों के लिए बेहतर ढंग से कार्य करने में मजबूती आएगी।

बताया गया कि सरिता सिंह एवं राम सेठिया लंबे समय से पत्रकारिता एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। संगठन को उम्मीद है कि दोनों पदाधिकारी अपने अनुभव का उपयोग करते हुए संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सिंह एवं जिला अध्यक्ष राम सेठिया को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अखिलेश तिवारी, उमेश कुमार, लिलेश यादव, रुपचंद साहू, अंबिका तिवारी, हर्षा परपानी, राजेश साहू, विजय महापात्र, मुकेश कुमार वर्मा, विजय किशोर दूधे, बलराम साहू, विनोद कु. वानखेड़े, लाकेश साहू, पवित्र सेन्द्रे, सोनापल्ली बालकृष्ण, भागवत पटेल, अजय श्रीवास्तव, चंद्र कुमार शर्मा, हिमांशु साहू, कुमारी रानी दीप, हेमलता ठाकुर, कुमारी पूनम ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, शैलेन्द्र ठाकुर, अमर दीप सिंह एवं हरगोविन्द ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button