जुआ कार्रवाई के दौरान मारपीट का आरोप, चांपा थाने के आरक्षक के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत

जुआ कार्रवाई के दौरान मारपीट का आरोप, चांपा थाने के आरक्षक के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत

चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में विगत दिनों जुआ फड़ पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई थी। वहीं कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को छोड़ने और जप्त राशि को लेकर भी तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ने के बाद उसके साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चांपा थाना में पदस्थ आरक्षक ईश्वरी राठौर एवं अन्य के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायत सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं मामले को लेकर खबर सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें बाजार में गर्म हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि पुलिस के उच्च अधिकारी शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।

फिलहाल शिकायत के बाद मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया है। यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर विभागीय अथवा नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। वहीं आरोपों की पुष्टि नहीं होने पर शिकायत की वास्तविकता भी जांच के बाद ही सामने आएगी।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button