जनहित में जारी संदेश: बिजली कटौती पर तुरंत करें शिकायत

IMG 20260526 WA0000 Console Corptech

जनहित में जारी संदेश: बिजली कटौती पर तुरंत करें शिकायत

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं की सुविधा और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए एक जनहित संदेश जारी किया गया है। संदेश में लोगों से अपील की गई है कि बिजली बंद होने पर तुरंत “मोर बिजली” ऐप में शिकायत दर्ज करें, ताकि समस्या की जानकारी संबंधित विभाग और शासन तक पहुंच सके।

जारी सूचना के अनुसार “मोर बिजली” ऐप के माध्यम से उपभोक्ता शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ उसकी स्थिति, अपडेट एवं बिजली संबंधी अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे विभाग को समय पर सूचना मिलने पर समस्या के समाधान में तेजी आएगी।

संदेश में यह भी कहा गया है कि शिकायत के बाद भी यदि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती है, तो संबंधित कर्मचारियों, जेई एवं एई अधिकारियों को तत्काल फोन कर सूचना दें, ताकि क्षेत्र की समस्या का जल्द निराकरण किया जा सके।

इस संबंध में भूपेश साहू ने कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि बिजली संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत “मोर बिजली” ऐप या विभागीय अधिकारियों को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जा सके।

जनहित में जारी इस संदेश में नागरिकों से जागरूक बनकर बिजली व्यवस्था सुधार में सहयोग करने की अपील की गई है। संदेश में कहा गया है कि एक शिकायत व्यवस्था सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button