अमरजीत सिंह खटकर बने पालिका उपाध्यक्ष

अमरजीत सिंह खटकर बने पालिकाध्यक्ष
चांपा। चांपा नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा अमरजीत सिंह खटकर बने उपाध्यक्ष । आपको बता दे कि उपाध्यक्ष पद में भाजपा के प्रत्याशी अमर जीत सिंह खटकर( काके) के पक्ष में 15 मत पड़े तो वही कांग्रेस के प्रत्याशी दुर्गा कुर्रे के पक्ष में 11 मतदान पड़े तो वही एक वोट रिजेक्ट होने की खबर सामने आई है। 15 मत पाकर अमरजीत सिंह खटकर (काके) बने उपाध्यक्ष।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत ने बताया कि भाजपा से निर्देश पाकर कुशल नेतृत्व में भाजपा ने अपनी सरकार स्थापित करने में सफलता हासिल की है आगे उन्होंने कहा है कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाई है। भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है । भाजपा के उपाध्यक्ष की जीत हासिल होने के बाद भाजपा के लोग नगर पालिका के सामने फटाके फोड़कर अपनी खुशी मना रहे है तो

इसी बीच भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता नारायण मित्तल का जन्मदिन नगर पालिका के सामने केक काटकर मनाया गया । भाजपा के उपाध्यक्ष चुनाव के परवेक्षक विजय अग्रवाल, सभी को बधाई दे रहे है। भाजपा के सभी लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आ रहे है। भाजपा से योगेश अग्रवाल,रामभल्ला सोनी, गिरीश मोदी, विनय भघेल,लक्ष्मी चंद देवांगन,पंकज कसार,नारायण मित्तल,संतोष जब्बल,राजन गुप्ता,राजेंद्र तिवारी,आलोक चौधरी,राजूदास महंत,विद्याभूषण गोपाल,गौतम यादव,मुकेश जयसवाल, करन सिंह भाटिया,सुधीर गर्ग,सुधीर सोनी,मनोज धामेचा,देवव्रत देवांगन,आदि भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लोग मौके पर उपस्थित रहकर जीत की खुशी मना रहे है।





