लछनपुर पंचायत में निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की शिकायत, कलेक्टर से तकनीकी जांच की मांग

img 20260320 wa07882953092189479528998 Console Corptech

🟥 लछनपुर पंचायत में निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की शिकायत, कलेक्टर से तकनीकी जांच की मांग

जांजगीर-चांपा।
जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लछनपुर में चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता हीन निर्माण और अनियमितताओं को लेकर शिकायत सामने आई है। इस संबंध में पंचायत के उपसरपंच द्वारा कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की गई है।

📄 कलेक्टर को दिया गया लिखित आवेदन

उपसरपंच रामगोपाल साहू द्वारा 20 मार्च 2026 को कलेक्टर जांजगीर-चांपा को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत लछनपुर में समुदायिक खाद्यान्न भंडारण भवन निर्माण कार्य (TS No. 3314006042 / 2025-26) कराया जा रहा है।
आरोप है कि निर्माण कार्य की शुरुआत से ही घटिया सामग्री और गलत तरीके से काम किया जा रहा है, जो शासन के स्वीकृत एस्टीमेट और तकनीकी मानकों के विपरीत है।

⚠️ घटिया सामग्री और कम मात्रा में निर्माण का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि निर्माण में

रेत, गिट्टी और सीमेंट की गुणवत्ता खराब है

निर्धारित मात्रा से कम सामग्री का उपयोग किया जा रहा है

कंक्रीट कार्य में भी तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया गया

जिम्मेदार अधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण नहीं किया जा रहा


शिकायतकर्ता ने इसे शासकीय राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की श्रेणी का मामला बताया है।

🔍 जांच होने तक काम रोकने की मांग

आवेदन में मांग की गई है कि

निर्माण कार्य की Technical Investigation कराई जाए

जांच पूरी होने तक काम पर रोक लगाई जाए

दोषी सरपंच / ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए

कार्य को पुनः गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए


👥 प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी निगाहें

मामला कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद अब ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।
यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो पंचायत के निर्माण कार्य में बड़े स्तर की गड़बड़ी सामने आ सकती है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button