बजरंग दल एवं राष्ट्रीय गौ सेवा वाहिनी ने बढ़ाया गौ सेवा में एक कदम





बजरंग दल एवं राष्ट्रीय गौ सेवा वाहिनी ने बढ़ाया गौ सेवा में एक कदम
चांपा। गौ सेवा के प्रति समर्पण की मिसाल पेश करते हुए बजरंग दल एवं राष्ट्रीय गौ सेवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहसील रोड जगदल्ला में एक गाय की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, जगदल्ला क्षेत्र में एक घर के सेप्टिक टैंक में गाय पिछले चार दिनों से फंसी हुई थी। इसकी सूचना मिलने पर बजरंग दल एवं राष्ट्रीय गौ सेवा वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। दोनों संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और गाय को सुरक्षित सेप्टिक टैंक से बाहर निकाल लिया।
गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आसपास के रहवासियों ने राहत की सांस ली। वहीं, इस नेक कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने बजरंग दल एवं राष्ट्रीय गौ सेवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
गौ सेवा की उक्त जानकारी संजीव विश्कर्मा के द्वारा दी गई।




