केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम : गोपाल मित्तल

केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम : गोपाल मित्तल

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


जांजगीर-चांपा।
आज लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना रिकॉर्ड 9वां केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन, जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष गोपाल मित्तल ने बजट की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत की ओर बढ़ता हुआ मजबूत कदम बताया।


गोपाल मित्तल ने कहा कि बजट में देश के विकास को गति देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिससे लंबे समय से रुके विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट देश हितैषी है और इसमें किसान, व्यापारी, युवा, महिलाएं तथा आम नागरिक—सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है।


उन्होंने आगे कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के ‘विजन 2047’ को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button