पत्रकार के साथ झपटमारी करना युवकों को पड़ा भारी, 3 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

पत्रकार के साथ झपटमारी करना युवकों को पड़ा भारी, 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत सिवनी-चांपा मार्ग पर पत्रकार के साथ झपटमारी और मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को चांपा पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने ट्रैक्टर से रास्ता रोककर मारपीट की और प्रार्थी की जेब से 2500 रुपये छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिवनी निवासी प्रार्थी संजय शर्मा ने 26 मई 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 26 मई की रात करीब 8:45 बजे वे एक्टिवा से सिवनी से चांपा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सिवनी-जगदल्ला मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने पूरा रोड कवर कर लिया। अंतिम समय में प्रार्थी ने अपनी गाड़ी खेत में उतारकर जान बचाई।

इसके बाद जब वे सिंचाई विभाग ऑफिस चौक के पास पहुंचे तो खड़े ट्रैक्टर का फोटो और वीडियो बनाने लगे। इसी बात से नाराज ट्रैक्टर चालक और उसके साथ मौजूद युवकों ने गाली-गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने प्रार्थी की जेब से करीब 2500 रुपये छीन लिए तथा गाड़ी की चाबी छीनने का भी प्रयास किया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 264/26 के तहत धारा 304(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों के बयान एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि छीने गए 2500 रुपये में से 1500 रुपये ट्रैक्टर में तेल डलवाने और 500 रुपये खाने-पीने में खर्च कर दिए गए। शेष 500 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।

गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार देवांगन निवासी राजापारा चांपा, अमर सिंह सिदार निवासी जगदल्ला तथा राहुल यादव निवासी जगदल्ला थाना चांपा शामिल हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक गणेश कौशिक, आदित्य प्रताप सिंह, कैलाश यादव एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button