जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर: 12 सींगों वाला हिरण पहुंचा लछनपुर, नदी किनारे देखने उमड़ी भीड़

जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर: 12 सींगों वाला हिरण पहुंचा लछनपुर, नदी किनारे देखने उमड़ी भीड़
जांजगीर-चांपा। जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। क्षेत्र में विचरण करते हुए एक हिरण बलौदा ब्लॉक के ग्राम लछनपुर पहुंच गया, जिससे इलाके में लोगों की भारी भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि यह हिरण लछनपुर और बसंतपुर के बीच नदी किनारे घूमता हुआ देखा गया, जहां ग्रामीणों ने पुल और नदी के पास उसे साफ तौर पर देखा।
स्थानीय लोगों का दावा है कि यह कोई सामान्य हिरण नहीं बल्कि 12 सींगों वाला हिरण है, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। हिरण नदी किनारे काफी देर तक विचरण करता रहा, जिससे लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ डर का माहौल भी बना हुआ है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले इसी क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की भी खबर सामने आई थी, जिसके बाद अब हिरण दिखाई देने से लोगों में चर्चा तेज हो गई है।
मौके पर अभी तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची है, जबकि ग्रामीणों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि वन अमले को जल्द मौके पर पहुंचकर हिरण को सुरक्षित जंगल की ओर ले जाना चाहिए, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।
👉 फिलहाल क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।




