मड़वा प्लांट से बड़ी खबर: ट्रक की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत

img 20260113 wa02383778619954792555453 Console Corptech
img 20260113 0915084136656050597128211 Console Corptech
img 20260113 0910132911371005716158812 Console Corptech
img 20260113 090931525636300212053967 Console Corptech
img 20260113 wa02025939345407439129735 Console Corptech
img 20260113 0849026070371935565235527 Console Corptech

मड़वा प्लांट से बड़ी खबर: ट्रक की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत
जांजगीर-चांपा।
मड़वा प्लांट से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बीती रात करीब 3 से 3:30 बजे के बीच प्लांट में रखड़ लेकर पहुंची एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक प्रहलाद केवट (45 वर्ष) पिता हंसराज केवट, निवासी जर्वे, गाड़ी लेकर प्लांट गेट तक पहुंचा था। गाड़ी से उतरने के बाद अचानक वाहन पीछे की ओर ढुलकने लगी। गाड़ी को रोकने के प्रयास में चालक दौड़ा, इसी दौरान गाड़ी पलट गई और वह उसी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक को जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन प्लांट पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। नैला प्रभारी भवानी सिंह एवं कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button