नगर पालिका के वार्ड नं 7 से भाजपा ने विनीता किशोर मोदी को मिल रहा जनता का समर्थन

img 20250204 wa00735071164541008742851 Console Corptech
img 20250204 wa00126005463624678932996 Console Corptech

नगर पालिका के वार्ड नं 7 से भाजपा ने विनीता किशोर मोदी को मिल रहा जनता का समर्थन

WhatsApp Image 2025 10 20 at 15.00.10 Console Corptech


चांपा। नगर पालिका चांपा के वार्ड नं 07 से भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने श्रीमति विनीता किशोर मोदी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। विनीता मोदी इस वार्ड से प्रबल प्रत्याशी मानी जा रही है। क्योंकि वार्ड का विकास करने का सामर्थ उनके में है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उनके पति किशोर मोदी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहते हुए विभिन्न पदों में रहते हुए सफल संचालन किया है साथ ही नगर विकास की सोच रखते है।यही वजह है की वार्ड में जहा भी विनीता किशोर मोदी जा रहे है लोग उन्हें अपना समर्थन देते दिखाई दे रहे है।

आपको बता दे वैसे तो इस वार्ड से भाजपा को जीते एक दशक पूरे हो चुके है। वार्ड लोगो ने भी बताया है की अबकी बार भाजपा सरकार के नारा को अपना समर्थन देते हुए नगर में भाजपा की सरकार बनाने में पूरा सहयोग किया जाएगा और वार्ड में भी अपने भाजपा के प्रत्याशी को जीत हासिल होगी ।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech


विनीता मोदी ने बताया की जनता में अगर मुझे अपना पार्षद  चुनकर लाती है  तो वार्ड एवं नगर में विकास की गंगा बहा दी जायेगी।वार्ड  के सभी मूलभूत समस्या को ध्यान में रखते हुए उसका निराकरण किया जाएगा। पानी, रोड, नाली,और शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त करना ही पहली प्रथमिकता रहेगी इसके अलावा सरकार की समुचित योजनाओं का लाभ वार्ड की जनता को दिलाना ही मेरा परम कर्तव्य रहेगा।साथ ही वार्ड वासियों की मांगों पर विशेष ध्यान देकर विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे जिससे वार्ड में सभी ओर चहुमुखी विकास देखने को मिलेगा। यही वजह है की वार्ड की जनता का समर्थन मुझे मिल रहा है।  उन्होंने वार्ड की जनता से अपील हैं की आने वाले 11 तारीख को उनके पक्ष में मतदान अवश्य करे।

अब देखना यह है की आने वाले 11 फरवरी को जनता मतदान किसे करती है  और किसे अपना पार्षद चुनती है यह तो 15 तारीख को स्पष्ट हो जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button