फ्लोरा मैक्स कंपनी  के 02 फरार आरोपीयो को U.P. से पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली सफलता



फ्लोरा मैक्स कंपनी  के 02 फरार आरोपीयो को U.P. से पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली सफलता

पूर्व में प्रकरण के 15 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


आरोपी का नाम

01. सुरेंद्र सिंह पिता श्याम सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी हथनेवरा चांपा थाना चांपा
2. श्याम सिंह पिता सीताराम सिंह उम्र 48 साल निवासी हथनेवरा चांपा थाना चांपा

आरोपियों के विरूद्ध धारा 318(2),318(4),111(¡¡¡) बी एन एस व 6,10 छ.ग.नि.स. अधिनियम 2005 का के  तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

   मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  आरोपी अखिलेश सिंह राजू सिंह एवं अन्य के द्वारा फ्लोरा मैक्स के नाम पर कंपनी खोलकर स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं से 30-30 हजार रुपए जमा करा कर 2700/ रुपए प्रतिमाह देने का लालच देकर रकम जमा करा कर ठगी किए विवेचना के दौरान पाया गया कि चांपा क्षेत्र में ही 2700 लोगों से 8 करोड़ की ठगी किए है विवेचना के दौरान पूर्व में राजू सिंह, अखिलेश सिंह एवं अन्य को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

प्रकरण के आरोपी सुरेंद्र सिंह एवं श्याम सिंह फरार हो गए थे, जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। मुखबिर सूचना पर आरोपियों को बसरेहर जिला इटावा (यूपी) से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे  निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, SI दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, आर. जय उरांव, आर. वीरेश सिंह एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button