जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान कर मांगी सुविधाएं

जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने नप अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान कर मांगी सुविधाएं

चांपा। जांजगीर चांपा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चांपा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप नामदेव,उपाध्यक्ष अमरजीत सींग खटकर एवं पार्षदों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर के सुमित इन होटल के सम्पन्न हुआ।जिसमें जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चांपा रियासत के कुमार भिवेंद्र बहादुर सिंह एवं सचिव पद्मेश शर्मा द्वारा प्रदीप नामदेव ,उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया । उसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों की समस्याएं बताते हुए क्रिकेट मैदान की सुविधाओं की मांग रखी।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट के लिए मैदान की मांग के साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए हाईटेक प्ले ग्राउंड एवं इंडोर हॉल की मांग भी  रखते हुए नगर की समस्याओं पर भी अध्यक्ष एवं पार्षदों का ध्यान आकर्षण करते हुए उन्हें त्वरित समाधान करने की बात रखी।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा ने बताया कि यू तो हमारे एसोसिएशन का संबंध देश के बड़े क्रिकेट संगठन बीसीसीआई के साथ है परंतु नगर में एक ही मैदान है जहां सभी प्रकार के आयोजन किया जाते रहे है जिसकी वजह से खिलाड़ियों को उनका सही सम्मान नहीं मिल पा रही है तो वही जिले में खेल खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रयाप्त सुविधा नहीं मिल पाने के वजह से खेल जगत में सही स्थान प्राप्त करने में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है हालांकि की देश भर का खेल है क्रिकेट अगर सही स्थान होगे तो बच्चों के भविष्य में और निखार आएगा। उन्होंने आगे बताया कि प्रश्न की उदासीनता भी इसका मूल कारण है नहीं तो 2016 में ही आबंटित जमीन पर शासन मुस्तैदी से ध्यान देता तो आज खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता।

वही नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शासन से बात करते हुए इसका त्वरित निदान करने और खेल हेतु बच्चों के लिए जल्द से जल्द सुसज्जित मैदान तैयार करवाकर बच्चों को खेल खेलने हेतु प्रदान किया जाने की बात कही।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button