भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक बने अनिल शर्मा

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक बने अनिल शर्मा

भारतीय जनता पार्टी जांजगीर–चांपा के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने हाल ही में संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला कार्यसमिति की सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी के महत्वपूर्ण विभाग सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी सेल) की जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल शर्मा को सौंपी गई है।

अनिल शर्मा लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी में उनकी छवि एक कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रही है। वे पूर्व में भी संगठन में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

करीब दो दशकों से अधिक समय से पार्टी से जुड़े अनिल शर्मा ने जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष किया है और चुनावों के दौरान भी पार्टी के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष एवं समर्पित कार्य किया है।

संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए भाजपा ने उन्हें आईटी सेल जिला संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से जिले में पार्टी के डिजिटल एवं सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button