
भाजपा की जिला कार्यशाला कल
जांजगीर चांपा- भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला कल भाजपा कार्यालय जांजगीर मे रखी गई है पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत विगत दिनो कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय रायपुर मे प्रांतीय कार्यशाला संपन्न हुई इस दौरान प्रदेश व जिले के सभी अपेक्षित भाजपा नेता प्रांतीय कार्यशाला मे शामिल हुए उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कल शनिवार को जांजगीर मे भाजपा संगठन के प्रदेश संभाग व जिला के सभी नेतागण शामिल होंगे कार्यशाला मे अलग अलग सत्र मे वक्तागण अपने विषय को रखेंगे श्री जांगड़े ने बताया की जिले की कार्यशाला के पश्चात सभी तेरह मंडलो मे कार्यशाला आयोजित होगी कल होने वाली जिले की कार्यशाला मे अपेक्षित श्रेणी के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को शामिल होने का आग्रह जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने किया है




