सामूहिक विवाह में हुई शादी, सामने आई एक अनोखी घटना

img 20260210 1547364302908359974078174 Console Corptech
img 20260210 1548032134552603899488650 Console Corptech
img 20260210 1547385127103846946130633 Console Corptech

सामूहिक विवाह में हुई शादी, सामने आई एक अनोखी घटना
समझाइश और प्रयास से बची नवविवाहित जोड़े की शादी
जांजगीर-चांपा। जिले में बीते दिन राज्य सरकार के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर-चांपा द्वारा लछनपुर स्थित रानी सती दादी मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 141 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। समारोह में मौजूद अधिकारियों ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई संदेश प्रेषित किया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन इसके बाद एक घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार विवाह से पूर्व विभाग द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजों की विधिवत जांच कर उन्हें कार्यालय में जमा कराया गया था।
समारोह समाप्त होने के बाद एक नवविवाहित दंपत्ति को लेकर अलग होने की चर्चा फैलने लगी। बताया गया कि शादी के तुरंत बाद युवती अपने परिजनों के साथ चली गई, जिससे युवक पक्ष के परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। इसी बीच नवविवाहित युवक रोते-बिलखते मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा और पूरी जानकारी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद पत्रकार—मनीष चंद्रा, विनय अग्रवाल और सूर्य नारायण मिरी—ने भी वस्तुस्थिति जानने का प्रयास किया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला अधिकारी युवती के परिजनों से फोन पर संपर्क साधने में जुटी रहीं।
सूचना मिलने पर जिले की परियोजना अधिकारी श्रीमती अणिमा मिश्रा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर शादी की सहमति, पूर्व में जमा दस्तावेज और पारिवारिक रजामंदी को लेकर विस्तृत चर्चा की। काफी देर तक चली समझाइश और बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया गया।
अंततः अधिकारियों और पत्रकारों के प्रयास से सामूहिक विवाह में संपन्न हुई शादी को टूटने से बचा लिया गया। दोनों पक्षों को समझाइश देकर आपसी मतभेद दूर कराए गए और नवदंपत्ति को नए जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस संबंध में परियोजना अधिकारी अणिमा मिश्रा ने स्पष्ट किया कि किसी भी दंपत्ति की शादी नहीं टूटी है। उन्होंने बताया कि आपसी कम्युनिकेशन गैप के कारण भ्रम की स्थिति बनी थी। दोनों पक्षों के परिजनों को समझाकर भेज दिया गया है तथा उन्हें हिदायत दी गई है कि नवविवाहित जोड़े को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह परिवार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की शिकायत सामने आती है तो शासन के नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और गलत करने वाले को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button