
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चांपा ने केंद्रीय बजट की सराहना
चांपा। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई चांपा नगर के अध्यक्ष सुनील सोनी ने केंद्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए इसे व्यापारी हितैषी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने वाला है, जिससे छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को मजबूती मिलेगी।
श्री सोनी ने आगे कहा कि बजट में किए गए प्रावधानों से व्यापार में पारदर्शिता, निवेश के अवसर और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने सरकार के इस कदम को आर्थिक विकास और व्यापारिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
चैंबर के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने भी बजट को समग्र विकास को गति देने वाला बताते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।




