पामगढ़ में भाजपा को झटका: जिला मंत्री मनोज घोष ने पार्टी के दायित्व और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

पामगढ़ में भाजपा को झटका: जिला मंत्री मनोज घोष ने पार्टी के दायित्व और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी पामगढ़ मंडल से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भाजपा जिला मंत्री एवं अजा मोर्चा के जिला मंत्री मनोज घोष ने पार्टी के सभी दायित्वों के साथ-साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने का निर्णय लिया है।

मनोज घोष ने भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े को संबोधित पत्र में कहा है कि वे अपने पारिवारिक कारणों के चलते भारतीय जनता पार्टी के समस्त दायित्वों एवं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का 4 अक्टूबर 2026 से परित्याग कर रहे हैं।

उन्होंने पत्र के माध्यम से जिलाध्यक्ष से उनका आवेदन स्वीकार करते हुए उन्हें पार्टी के दायित्व एवं प्राथमिक सदस्यता से मुक्त करने का आग्रह किया है।

मनोज घोष वर्तमान में पामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12, अटल नगर निवासी हैं तथा भाजपा संगठन में जिला स्तर पर दायित्व निभा रहे थे। इससे पहले वे भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी में भी जिला मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से दूरी बनाने के इस निर्णय को पामगढ़ भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि, पत्र में उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे केवल पारिवारिक समस्या का उल्लेख किया है और किसी राजनीतिक विवाद या असंतोष का जिक्र नहीं किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button