छत्तीसगढ़ डिग्री इंजीनियर्स एसोसिएशन ने की सी एम से सौजन्य मुलाकात….


गौरतलब है की छत्तीसगढ़ में डिग्री धारी इंजीनियर्स द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व डिप्लोमा अभियंता संघ से पदोन्नति को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर उक्त संघ से पृथक होकर राज्य भर के डिग्री इंजीनियर्स को संगठित कर एक अलग संघ डिग्री इंजीनियर्स एसोसिएशन की स्थापना की गई थी।
                 वर्तमान में डिग्री इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा भारत रत्न सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की ६२ वी पुण्यतिथि पर दिनांक १५ सितंबर को बिलासपुर में राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह के लिए सी एम सर से मिलके निमंत्रण दिया गया एवम अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान करने के लिए आग्रह किया गया। एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव मनीष राठौर एवम प्रांताध्यक्ष शांतनु विश्वास द्वारा इंजीनियरो के हित में कुछ महत्वपूर्ण मांगे भी रखी गईं।उक्त भेंट में उपरोक्त दोनों पदाधिकारियों के साथ एसोसिएशन के अनिल छारी,आर पी साहू,राजेंद्र साहू एवम पी डी मानिकपुरी उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button