छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव का शुभारंभ, 02 से 09 जनवरी तक होगा वितरण







छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव का शुभारंभ, 02 से 09 जनवरी तक होगा वितरण
जांजगीर-चांपा।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जिले के विकासखण्ड बलौदा अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान सिवनी (च) में ‘छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष उत्सव 02 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा।
इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के पात्र राशन कार्डधारकों को नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा, साथ ही राज्य की रजत जयंती को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना एवं आम नागरिकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जोड़ना है।
उत्सव के दौरान उचित मूल्य दुकान पर शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राशन कार्डधारकों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।




