नगर पंचायत चुनाव: वार्ड क्रमांक 1 में कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

नगर पंचायत चुनाव: वार्ड क्रमांक 1 में कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

बम्हनीडीह। नगर पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल कर पार्टी के खाते में महत्वपूर्ण सफलता दर्ज कराई है। कड़े मुकाबले के बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए पार्षद पद पर विजय प्राप्त की।

जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया।

अब तक सामने आए परिणामों में वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 5 से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन सर्फ ने जीत दर्ज की है। वहीं अन्य वार्डों की मतगणना जारी है और नगर पंचायत के गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।

नगर पंचायत की सत्ता किसके हाथ में जाएगी, इसका फैसला शेष वार्डों के परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सभी दलों की नजरें आगामी नतीजों पर टिकी हुई हैं।

मतगणना जारी, परिणामों का सिलसिला लगातार जारी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button