


नव नियुक्त स्वास्थ्य अधिकारियों से मिले नेता प्रतिपक्ष के जिला प्रतिनिधि, स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर हुई विभिन्न चर्चा,
जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रतिनिधि संतोष यादव ने आज जिले के स्वास्थ्य विभाग में नवनियुक्त जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (CMHO) डॉ. श्रीमती अनीता श्रीवास्तव तथा सिविल सर्जन डॉ. कुजुर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संतोष यादव ने दोनों अधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा की।भेंट के दौरान नवनियुक्त CMHO डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्व. बिसाहूदास महंत चिकित्सालय, चांपा में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार एवं चिकित्सकों की भर्ती को लेकर सकारात्मक पहल करने की बात कही। वहीं, संतोष यादव ने सिविल सर्जन डॉ. कुजुर से भी मुलाकात कर जिला अस्पताल जांजगीर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू व प्रभावी बनाए रखने का आग्रह किया।इस मुलाकात में उच्चभिठ्ठी के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सरजू यादव, अधिवक्ता गुड़ेश्वर यादव, शेखर राजपूत उपस्थित रहे। सभी ने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में सहयोग का भरोसा जताया।




