जिला अस्पताल जांजगीर-चांपा के चिकित्सक रहे डॉ. लोकेंद्र कश्यप को मिली नई जिम्मेदारी

जिला अस्पताल जांजगीर-चांपा के चिकित्सक रहे डॉ. लोकेंद्र कश्यप को मिली नई जिम्मेदारी
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा में पदस्थ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर पदनामित किया गया है।
जारी आदेश में डॉ. लोकेंद्र कश्यप (एमडी, जनरल मेडिसिन) को सीनियर रेजिडेंट के पद पर पदनामित किया गया है। यह नियुक्ति प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत की गई है तथा इसके लिए किसी प्रकार के अतिरिक्त वित्तीय लाभ की पात्रता नहीं होगी।
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 25 मई 2026 को जारी आदेश में कुल 33 चिकित्सकों को विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट एवं ट्यूटर/जूनियर रेजिडेंट के पदों पर पदनामित किया गया है।
आदेश के अनुसार सभी चिकित्सक अपने मूल विभाग के कर्मचारी बने रहेंगे तथा उनका मूल वेतन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से ही देय होगा। साथ ही इस पदनामन को विभाग परिवर्तन का आधार नहीं माना जाएगा।
डॉ. लोकेंद्र कश्यप को मिली यह नई जिम्मेदारी चिकित्सा क्षेत्र में उनके अनुभव और सेवाओं को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
जानकारी के अनुसार यह आदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जारी किया गया है।




