आयुर्वेद चिकित्सा में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. मनीष खरे हुए सम्मानित

img 20260126 1127588205289020155828293 Console Corptech
आयुर्वेद चिकित्सा में उत्कृष्ट कार्य हेतु डॉ मनीष खरे को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
img 20260126 1127559199739509503715928 Console Corptech
डॉ खरे को सम्मानित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि छ ग़ शासन के मंत्री ओपी चौधरी , जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक

आयुर्वेद चिकित्सा में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. मनीष खरे हुए सम्मानित
जांजगीर–चांपा
जिला मुख्यालय जांजगीर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए डॉ. मनीष खरे को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी के करकमलों से प्रदान किया गया।


माननीय मुख्य अतिथि द्वारा डॉ. खरे को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


डॉ. मनीष खरे के सम्मानित होने से उनके प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया है।


इस अवसर पर उनके प्रशंसक विनय अग्रवाल ने कहा कि चांपा नगर के शासकीय बीडीएम अस्पताल में कार्यरत रहते हुए डॉ. मनीष खरे ने आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने आधुनिक दौर में आयुर्वेद के प्रति लोगों की कम होती रुचि को पुनः जागृत किया और बड़ी संख्या में मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार का लाभ दिलाया है।


विनय अग्रवाल ने डॉ. खरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका यह सम्मान आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्सकों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button