विष्णुदेव साय सरकार के बुलडोजर अत्याचार के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन

img 20260704 wa05975725926102686885290 Console Corptech
img 20260704 wa05969000833813009783718 Console Corptech



विष्णुदेव साय सरकार के बुलडोजर अत्याचार के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी, जांजगीर-चांपा द्वारा स्थानीय कचहरी चौक पर राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के विरुद्ध उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम नकटी में प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया गया ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हाल ही में ग्राम नकटी में भीषण बरसात के मौसम के बीच प्रशासन द्वारा गरीब जनता के 85 घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया गया। इस अमानवीय कृत्य से प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। जिलाध्यक्ष ने इसे संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताते हुए राज्य सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि, “विष्णुदेव साय सरकार की नीतियां गरीब विरोधी हैं। बरसात के इस कठिन समय में जब लोगों को छत की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, सरकार ने उनके सिर से छत छीनकर उन्हें सड़कों पर ला दिया है। यह प्रशासनिक तानाशाही है जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।” यदि सरकार ने इन बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की व्यवस्था तत्काल नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में रफीक सिद्दकी, शिशिर द्विवेदी, भगवानदास गड़ेवाल, रामबिलास राठौर, सुनील साधवानी, गौरव सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, अनिल मोदी, अजीत राणा, राज सरोज, परमेश्वर निर्मले, आकाश तिवारी, अनिल राठौर, राजा सिद्दकी, राजा खान, सुनील राठौर, संतोष भोपालपुरिया, शांति साहू सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button