

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चोरिया का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट
जांजगीर चांपा । माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणामों में हायर सेकेंडरी स्कूल चोरिया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया है। कक्षा दसवीं में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 92.20 है। कुल 77 परीक्षार्थियों में 45 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें हर्ष पैगंबर ने 89.17% के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कमल कुमार देवांगन ने 84.17 और हिमेश्वरी साहू ने 81.67प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए स्कूल को गौरवान्वित किया है।
इसी तरह कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 91.46 प्रतिशत रहा है।
कुल 81 विद्यार्थियों में 60 ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।जिसमें यशवंती सूर्यवंशी 88.4% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम रहीं। वहीं लक्ष्मीन पटेल ने 87.7 एवं अनित साहू ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कक्षा में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्राचार्य अमृत लाल साहू ने कहा कि परीक्षा परिणाम संतोषजनक है, परंतु अगले वर्ष शत् प्रतिशत बच्चे परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हों, इसके लिए शिक्षा सत्र के प्रारंभ से ही प्रयास किए जाएंगे। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से सभी शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीवधन सूर्यवंशी एवं सरपंच बटदेव उरांव ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किये हैं।




