politicalआंदोलनचाम्पाचुनावछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,

प्रधानमंत्री पर कथित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, जांजगीर में खड़गे का पुतला दहन

प्रधानमंत्री पर कथित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, जांजगीर में खड़गे का पुतला दहन

### भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के नेतृत्व में कचहरी चौक पर जोरदार नारेबाजी, कांग्रेस की भाषा पर जताया विरोध

जांजगीर चांपा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सोमवार को जांजगीर के कचहरी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खड़गे का पुतला दहन कर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जांजगीर मंडल अध्यक्ष सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस की कथित बयानबाजी पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन देश के प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में शालीनता, संयम और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान को सर्वोपरि बताया।

नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा की जाने वाली कथित अमर्यादित टिप्पणियां देश की राजनीतिक संस्कृति को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपमानजनक भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और कांग्रेस नेतृत्व को सार्वजनिक रूप से संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में गुलाब सिंह चंदेल, नंद चौधरी, नंदिनी राजवाड़े, धनंजय सिंह, आशुतोष गोस्वामी, रजनी सत्तू साहू, पंकज अग्रवाल, लक्ष्मीचंद देवांगन, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, देवव्रत उपाध्याय, संतोषी सिंह, दिग्विजय सिंह, अभिषेक पांडे, ललित कश्यप, शिव चमन सिंह ठाकुर, दिनेश राठौर, छबि कश्यप, रोहित कुलदीप यादव, कमल राठौर, चुनीलाल राठौर, गोलू दूबे, प्रदीप राठौर, गजेंद्र सिंह, मनोज सोनवानी, निहाल विश्वकर्मा, लव देवांगन, रितेश राठौर, राहुल सेन, हरि सोनवानी, कालू सेन, रिया यादव, मिंटू कहरा, अजय कौशिक, विजय छत्रपाल, प्रमोद कश्यप, चंद्रकांत रात्रे सहित भाजयुमो जांजगीर मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button