कबड्डी एवं लगातार खेल आयोजनों की वजह से गौरव ग्राम सिवनी की अलग पहचान–रवि पाण्डेय

img 20251118 wa05735018559810201319769 Console Corptech
img 20251118 wa05713327154948177222341 Console Corptech
img 20251118 wa05758117285020462471818 Console Corptech


जांजगीर-चाम्पा।
गौरव ग्राम सिवनी कबड्डी के खिलाड़ियों और लंबे समय से लगातार हो रहे खेल आयोजनों के कारण जिले में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। ग्राम की इस गौरवशाली परंपरा को आदर्श सेवा समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा संजोकर रखा जा रहा है। यह बात कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने कही।

मुख्य अतिथि पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “हार एक पल की बाधा है, कोई अंत नहीं। असफल हुई टीम अपनी कमजोरियों से सीख लें और विजेता टीम की विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए पुनः मैदान में उतरें।”
विशिष्ट अतिथि इंजीनियर रतन सिंह क्षत्री ने कहा कि सिवनी ग्राम वर्षों से कबड्डी के लिए प्रसिद्ध है और ग्रामवासी इस परंपरा को जीवित रखकर नई पीढ़ी को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह की अध्यक्षता ग्राम सरपंच रघुनाथ बरेठ ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सरपंच महारथी चौहान, ग्राम पाली सरपंच सुनील भवानी, राजेश राठौर, शरद राठौर, संतोष बरेठ, विश्वनाथ यादव, रामगोपाल राठौर, द्वासराम बरेठ, रामेश्वर पटेल, संतोष राठौर, अजय राठौर, राकेश यादव, महावीर निर्मलकर, दादा पाण्डेय, विजय राठौर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रूपनारायण लसेर (जनपद सदस्य) थे। अध्यक्षता सिवनी सरपंच रघुवीर बरेठ ने की। विशिष्ट अतिथि उपसरपंच शुभांशु मिश्रा, कन्हाईबंद सरपंच विनोद गोयल, पाली सरपंच सुनील भवानी एवं ग्राम सचिव हेमलता यादव रहीं।

पुरस्कार वितरण

प्रथम पुरस्कार: ग्राम परसाहीनाला – ₹15001 एवं ट्रॉफी (स्व. साहेबलाल बरेठ की स्मृति में) – ग्राम सरपंच द्वारा

द्वितीय पुरस्कार: ग्राम मधुबन – ₹10001 – जनपद सदस्य रूपनारायण लसेर द्वारा

तृतीय पुरस्कार: ग्राम कुली – ₹7001 – उपसरपंच शुभांशु मिश्रा द्वारा

चतुर्थ पुरस्कार: ग्राम सिवनी – ₹4001 – सरपंच, ग्राम पंचायत कन्हाईबंद, विनोद गोयल द्वारा


व्यक्तिगत पुरस्कार

बेस्ट रेडर

बेस्ट केचर

बेस्ट ऑलराउंडर
तीनों सम्मान प्रेमलाल बरेठ (लवसरिहा) को प्रदान किए गए।


मंच संचालन योगेश पाण्डेय, विजय सिंह राठौर, विमल मोहन पाण्डेय एवं अंजय यादव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम संचालन व सहयोग
प्रतियोगिता को सफल बनाने में आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष राजकिरण बरेठ, उपाध्यक्ष कृष्णा बरेठ, कोषाध्यक्ष डिगेश्वर बरेठ, सचिव गोपाल बरेठ, सह–सचिव प्रवीण श्रीवास का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भोजन व्यवस्था:
शिवकुमार बरेठ, प्रमोद बरेठ, राधेश्याम राठौर, सीताराम बरेठ, रामायण बरेठ, शत्रुहन बरेठ, फेकूराम बरेठ, मनोज बरेठ, शिवचरण श्रीवास, प्यारे लाल बरेठ, राघवेन्द्र बरेठ, अजय बरेठ, शनि बरेठ, निलेश बरेठ, प्रकाश बरेठ सहित कई ग्रामीणों ने अपनी सेवाएँ दीं।

संपूर्ण आयोजन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button