पुलिसकर्मी बनकर ट्रक ड्राइवर से लूट, अवैध वसूली का मामला आया सामने


अकलतरा: पुलिसकर्मी बनकर ट्रक ड्राइवर से लूट, अवैध वसूली का मामला आया सामने
अकलतरा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर अवैध वसूली और लूटपाट करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रार्थी राहुल सिंघानिया ने इस संबंध में थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
शिकायत के अनुसार, घटना 9 मार्च 2026 की है। प्रार्थी की गाड़ी (हाइवा), जिसका नंबर CG 12 BR 6591 है, चांपा से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अकलतरा चौक के आगे ओवरब्रिज के पास कुछ अज्ञात लोगों ने गाड़ी को रुकवाया।
गाली-गलौज और 5000 की लूट
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि काले रंग की कार (नंबर CG 11 BY 9900) में सवार दो व्यक्तियों ने खुद को पुलिस वाला बताया। उन्होंने ट्रक ड्राइवर के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि डरा-धमकाकर उससे 5,000 रुपये लूट लिए।
आरोपी की पहचान और शिकायत
प्रार्थी ने बताया कि लूट करने वालों में से एक ने अपना नाम आशुतोष सिंह बताया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रार्थी ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में स्पष्ट किया है कि उक्त गाड़ी थाने से संबद्ध नहीं है और आरोपियों ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
कड़ी कार्रवाई की मांग
प्रार्थी राहुल सिंघानिया ने लिखित आवेदन के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले इन तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button