भाजपा नेता इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयासों से 4 वर्षीय बालक के बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु 15 लाख की स्वीकृति

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

जांजगीर-चांपा न्यूज़

भाजपा नेता इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयासों से 4 वर्षीय बालक के बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु 15 लाख की स्वीकृति

जांजगीर-चांपा। मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए भाजपा नेता इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयासों से शारदा विहार कोरबा निवासी 4 वर्षीय बालक जसवित माथुर के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा स्वीकृत यह आर्थिक सहायता अब बालक के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है। जल्द ही इसका सर्जरी एसआरसीसी चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल, मुंबई (महाराष्ट्र) में किया जाएगा।

बालक जसवित माथुर, पिता जीतू माथुर, उम्र 4 वर्ष, शारदा विहार, कोरबा में निवास करते हैं। चिकित्सकीय जांच में पता चला कि बच्चे की जान बचाने का एकमात्र उपाय बोन मैरो ट्रांसप्लांट ही है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार संभव न होने पर परिवार ने सहायता की गुहार लगाई।

जसवित के बड़े पिताजी विक्की माथुर नैला निवासी गोपाल गोयल के साथ इंजीनियर रवि पाण्डेय से मिले और पूरे मामले की जानकारी दी। बच्चे की गंभीर स्थिति जानकर पाण्डेय ने तुरंत मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत राशि स्वीकृत कराने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निवेदन किया। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को उपचार संबंधित अस्पताल से सर्जरी का विधिवत अनुमान (Estimate) प्रस्तुत करने के लिए भी कहा। सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने में इंजीनियर पाण्डेय ने माथुर परिवार की पूरी मदद की।

आखिरकार प्रदेश सरकार द्वारा 15 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिससे अब बालक का बोन मैरो ट्रांसप्लांट संभव हो सकेगा। स्वीकृति मिलने के बाद पीड़ित बच्चे के बड़े पिताजी विक्की माथुर इंजीनियर रवि पाण्डेय के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पाण्डेय ने कहा कि यह कार्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की संवेदनशीलता और बालक के भाग्य का परिणाम है।

ज्ञात हो कि इंजीनियर रवि पाण्डेय इससे पहले भी अनेक जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ दिला चुके हैं और लगातार जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button