जय हिंद मंच की अध्यक्ष कमला शर्मा सम्मानित, सामाजिक कार्यों के लिए मिला सम्मान

जय हिंद मंच की अध्यक्ष कमला शर्मा सम्मानित, सामाजिक कार्यों के लिए मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्था जय हिंद मंच की अध्यक्ष श्रीमती कमला शर्मा को उनके सामाजिक कार्यों के लिए Research Anti Corruption Crime Investigation Bureau द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जय हिंद मंच संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने श्रीमती शर्मा को बधाई दी।

बताया गया कि श्रीमती कमला शर्मा लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और जरूरतमंद, गरीब एवं परेशान लोगों की लगातार मदद करती रही हैं। उनके कार्यों को देखते हुए संस्था द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

श्रीमती कमला शर्मा योग प्रशिक्षण से भी जुड़ी हुई हैं और लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका कहना है कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई प्रकार की बीमारियों से बचाव होता है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जनहित के कार्यों में श्रीमती कमला शर्मा का योगदान सराहनीय है और ऐसे लोगों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button