नेशनल हेराल्ड घोटाले में गांधी परिवार पर ईडी की चार्जशीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया कांग्रेस पार्टी का पूतला दहन



नेशनल हेराल्ड घोटाले में गांधी परिवार पर ईडी की चार्जशीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया कांग्रेस पार्टी का पूतला दहन

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech
img 20250419 wa00088004776916751392515 Console Corptech
img 20250419 wa00078928545945920724673 Console Corptech

  भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर चाम्पा व जिला भाजपा युवा मोर्चा दवारा जांजगीर मुख्यालय सहित पुरे जिले सहित प्रदेश भर मे पुरी कांग्रेस पार्टी का पूतला दहन जांजगीर नगर के कचहरी चौंक मे किया गया

जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट के आधार पर इसे देश की संपत्ति की लूट और जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात बताया।

चार्जशीट में कांग्रेस नेतृत्व – सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों में आरोपी बनाया गया है। उन्होंने  बताया कि 661 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति को मात्र 50 लाख में यंग इंडियन लिमिटेड (YIL) को ट्रांसफर किया गया, जिसमें गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसने पत्रकारिता के नाम पर ली गई जमीनों का व्यावसायिक दोहन किया श्री जांगड़े ने कहा कि
गांधी परिवार की संपत्तियों की गहन और निष्पक्ष जांच की जाए।
दोषियों को सख्त सजा मिले।
भ्रष्ट नेताओं को राजनीति से बाहर किया जाए।

जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा छतीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी के पुतले का दहन किया उक्त पूतला दहन कार्यक्रम मे सोशल मीडिया  प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, नगरपालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव ,मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन ,नंदनी रजवाड़े ,मंडल अध्यक्ष हितेश यादव ,जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल ,अभिमन्यु राठौर ,युवा मोर्चा  जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, अनराग तिवारी ,अमित यादव ,शिव चमन ठाकुर ,संतोषी दुबे, दिनेश राठौर ,राहुल सेन ,विवेक सिंह, मोतीलाल डहरिया, प्रेम थवाईत ,प्रदीप सोनी ,रितेश अग्रवाल, प्रदीप राठौर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button