ब्यास कश्यप के प्रयास से नगरीय निकाय क्षेत्र में 62 लाख रुपए के  विकास कार्यों की मिली स्वीकृति

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

ब्यास कश्यप के प्रयास से नगरीय निकाय क्षेत्र में 62 लाख रुपए के  विकास कार्यों की मिली स्वीकृति

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा विधान सभा के लोकप्रिय विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से नगर पालिका जांजगीर नैला क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 62 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्तशय की जानकारी देते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि जांजगीर नैला नगर पालिका के सारथी मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए,  चर्च के पास छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, वार्ड नंबर 02 में रहस बेड़ा के पास छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 7 लाख रुपए, वार्ड नंबर 04 में सिंधी धर्मशाला के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए, सिटी क्लब जांजगीर में बहादुर गुरुजी स्मृति सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, मेजर ध्यानचंद हाकी मैदान में खिलाड़ियों के लिए रेस्ट रूम निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। उपरोक्त सभी कार्यों की स्वीकृति अधोसंरचना मद से दी गई है। श्री कश्यप ने बताया कि ये सभी कार्य जनहित में अति आवश्यक थे। इससे निश्चित रूप से नगर विकास को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इन सभी कार्यों की स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री मंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति आभार प्रकट किया है। उपरोक्त विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष है तथा उन्होंने विधायक ब्यास कश्यप के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button