
हर्षौल्लास के साथ जांजगीर–चांपा वूशु संघ ने
मनाया गणतंत्र दिवस
77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जांजगीर–चांपा वूशु संघ के कार्यकारिणी सदस्यों ने ग्राम सिवनी स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर ग्राम की वरिष्ठ नागरिक श्रीमती बसंती देवी शर्मा ने मां भारती के छायाचित्र की पूजन अर्चन कर झंडा फहराया। जांजगीर चांपा वूशु संघ के द्वारा जिले में विगत 03 वर्षों से बच्चों को निःशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, तथा इस वर्ष अंडर–14 बालिका वर्ग की टीम ने देश में द्वितीय स्थान भी अर्जित किया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री मनोज महंत, प्रीतम दास महंत, सुषमा गोस्वामी, गुलाब यादव, अविनाश मांझी, गायत्री पाण्डेय, शर्मिला गोस्वामी, तिलक पूरी गोस्वामी, केशव बरेठ, राहुल राठौर गणेश यादव, ममता देवांगन, रितिका सिंह, रीता धीवर, गुंजन जसवानी, शमा परवीन, कौशल्या सिंह, दीप्ति महंत, यशस्वी पाण्डेय, गरिमा पाण्डेय, मलय धीवर, देव महंत, भूमि देवांगन, आरुषि गोस्वामी, श्रुति सोनी, भूमिका देवांगन, कामना गोस्वामी, काव्या श्रीवास, गुंजन श्रीवास, चिराग साहू आदि शामिल थे।




