एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन रखें स्थगित – ब्यास कश्यप

img 20251030 wa05706187155242418536800 Console Corptech

WhatsApp Image 2025 10 20 at 15.00.10 Console Corptech

एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन रखें स्थगित – ब्यास कश्यप

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसान पंजीयन को स्थगित रखने की मांग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की है। उक्ताशय का मांग पत्र ब्यास कश्यप के द्वारा कलेक्टर जिला जांजगीर-चांपा को सौंपा गया है। ज्ञापन के संबंध में जानकारी देते हुए जंाजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष किसानों को खरीफ फसल की धान बेंचने के पूर्व एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन करने का निर्देश जारी किया गया है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech

शासन के द्वारा किसानों को पंजीयन के लिए पर्याप्त समय नही दिया गया या कहें कि किसानों को पंजीयन के लिए प्रेरित नही किया गया जिसका परिणाम यह है कि आज आधे से अधिक किसान उक्त पोर्टल पर अपना पंजीयन नही कर पायें हैं। ऐसी जानकारी मिल रही है कि जिनका पंजीयन हो गया उनकी जानकारी भी अचानक पोर्टल से गायब हो जा रही है। कुछ किसानों का डाटा मैच नही हो रहा है जिसके कारण अप्रुवल में समस्या आ रही है।

इस प्रकार से एग्रीस्टेक पोर्टल में कई प्रकार की खामियां हैं जिसके कारण किसानों का पंजीयन सफल नही हो पा रहा है। इसीलिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन से छूट देने की मांग विधायक ब्यास कश्यप ने किया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों से धान क्रय किया जाए। एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन की अनिवार्यता इस वर्ष स्थगित रखा जाए।





जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने रबी फसल के लिए नहरों से पानी देने की मांग कलेक्टर जिला जांजगीर-चांपा से की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि 01 जनवरी से रबी फसल की बुआई प्रारंभ होकर 31 अप्रेल तक फसल पककर तैयार होती है। तब तक फसल को पानी की आवश्यकता होती है। उन्होंने उक्त अवधि तक लगातार नहरों से पानी देने की मांग कलेक्टर से की है।

img 20251030 wa05681821341218977325571 Console Corptech

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.37 1 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button