
जांजगीर-चांपा जिला जेल पहुंचेगे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत
जांजगीर-चांपा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत आज जांजगीर-चांपा जिला जेल (खोखरा) पहुंचेंगे। वे सुबह 11:30 बजे जेल पहुंचकर कांग्रेसी विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस के कई विधायकों ने पहले ही जेल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी।
आज नेता प्रतिपक्ष की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में क्या संदेश और क्या बयान सामने आता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ…




