जिला जेल में विधायक बालेश्वर साहू से मिले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत

img 20260112 1318185613891131320887734 Console Corptech
img 20260112 1254523865530803841214973 Console Corptech
img 20260112 1255246246294224034356754 Console Corptech
img 20260112 1255291565446161209124158 Console Corptech

जिला जेल में विधायक बालेश्वर साहू से मिले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत
जेल से बाहर आकर सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
जांजगीर-चांपा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सोमवार को जिला जेल पहुंचे, जहां उन्होंने जैजैपुर विधायक एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर साहू से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच पूरे प्रकरण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. महंत ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला विपक्ष के खिलाफ रची गई साजिश का हिस्सा है। सामान्य जीवन यापन करने वाले एक जनप्रतिनिधि को सत्ता के दबाव में जेल भेजा जाना लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, और इसका जीवंत उदाहरण विधायक बालेश्वर साहू का मामला है।
डॉ. महंत ने बालेश्वर साहू से पार्टी छोड़ने की मांग करने वाले नारायण चंदेल के बयान पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले चंदेल को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और अपने पारिवारिक गतिविधियों की आपराधिक श्रेणी की जांच पहले कर लेनी चाहिए, उसके बाद ही कोई टिप्पणी करनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि सभी दस्तावेज उनके पक्ष में हैं, इसके बावजूद सत्ता पक्ष के दबाव में यह कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा मीठी-चिकनी बातों में फंसाकर उन्हें जेल भेजा गया। फिंगर प्रिंट और हस्ताक्षर की उच्च स्तरीय जांच में भी सभी तथ्य विधायक के पक्ष में पाए गए हैं।
डॉ. महंत ने बताया कि आज ही विधायक बालेश्वर साहू की जमानत के लिए पुनः आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी राजनीतिक हार पचा नहीं पा रही है और इसी वजह से कांग्रेस के खिलाफ द्वेषपूर्ण राजनीति करते हुए इस तरह की कार्रवाइयों को अंजाम दे रही है।
इस दौरान डॉ. चरणदास महंत के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, गुलजार सिंह, गौतम राठौर, रविंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, रश्मि गबेल, सुनील साधवानी, नागेंद्र गुप्ता, गुलाबुद्दीन खान, रामराज पाण्डेय, बूटू देवांगन सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button