अभी हाल ही में भाजपा के सदस्यता ग्रहण करने वाले राजकुमार पटेल और उनकी पत्नी मालती पटेल की भाजपा सदस्यता समाप्त करने के लिए बम्हनीडीह के भाजपा सदस्यों ने जिलाध्यक्ष से शिकायत पत्र सौंप कर की मांग

अभी हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले राजकुमार पटेल की भाजपा सदस्यता समाप्त करने के लिए बम्हनीडीह के भाजपा सदस्यों ने जिलाध्यक्ष से शिकायत पत्र सौंप कर की मांग

राजकुमार पटेल निवासी बम्हनीडीह, मण्डल बम्हनीडीह द्वारा भाजपा की सदस्यता लगभग छः माह पूर्व ग्रहण किया गया है।

आज विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि राजकुमार पटेल द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती मालती पटेल के माध्यम से बम्हनीडीह को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिलने, अब तक आम चुनाव नहीं होने तथा संचालन हेतू विशेष समिती के गठन नहीं होने के सम्बन्ध में प्रदेश सरकार के खिलाफ माननीय उच्च नयायालय में याचिका लगाया गया है। जिसमे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सरकार को नोटिस भी जारी किया गया है, ऐसा समाचार पत्र में अंकित है।

चूंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और याचिका कर्ता स्वयं भाजपा का सदस्य है। अपने ही सरकार के खिलाफ़ माननीय हाईकोर्ट में याचिका लगाना, अपने ही सरकार को नोटिस भिजवाना और इन्हें विभिन्न प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाकर प्रदेश भाजपा सरकार की छबि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास राजकुमार पटेल द्वारा किया गया है। यह कृत्य पूर्ण रूपेण अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है।

भाजपा के एक सदस्य द्वारा खुद के सरकार के खिलाफ माननीय हाईकोर्ट में याचिका लगाने से बम्हनीडीह क्षेत्र के अन्य पुराने एवं निष्ठवान कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। अन्य दलों के कार्यकर्ताओ द्वारा स्थानीय वाट्सअप ग्रुप मे हमारा मजाक बनाया जा रहा है।

इसीलिए यहां के भाजपा के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष से निवेदन किया है की श्री राजकुमार पटेल एवं श्रीमती मालती पटेल की भारतीय जनता पार्टी से प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने का कष्ट करें ।

संलग्न विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर की छायाप्रति ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button