चांपा में 21 लाख की लूट का खुलासा जल्द, सभी आरोपी गिरफ्तार

चांपा में 21 लाख की लूट का खुलासा जल्द, सभी आरोपी गिरफ्तार
चांपा में हुई 21 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक इस सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा कभी भी किया जा सकता है।
पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग जगहों के लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। लूट की रकम से आरोपी अय्याशी करने की फिराक में थे।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा, फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं लूटे गए पैसों की बरामदगी को लेकर सघन जांच जारी है।
मामले में पुलिस जल्द ही आधिकारिक खुलासा कर सकती है।




