
जांजगीर-चांपा/ न्यूज
जिले की कांग्रेस संगठनात्मक गतिविधियों में बड़ा बदलाव करते हुए राजेश अग्रवाल को जिला कांग्रेस कमेटी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उनके नाम पर सहमति जताए जाने के बाद नियुक्ति आदेश जारी किया गया।
राजेश अग्रवाल पूर्व में भी संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं और वे स्थानीय स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं। जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि वे संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयास करेंगे।
कांग्रेस पदाधिकारियों का मानना है कि नई जिम्मेदारी से जिला कांग्रेस कमेटी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजेश अग्रवाल की नियुक्ति पर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।









