







कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के पिता स्व. कैलाश चंद अग्रवाल की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित
जांजगीर-चांपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के पिता स्वर्गीय कैलाश चंद अग्रवाल की जन्म जयंती उनके निवास स्थान पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन अक्षर साहित्य परिषद के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में स्व. कैलाश चंद अग्रवाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे न केवल एक अत्यंत सफल व्यापारी थे, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक एवं धार्मिक संस्थाओं में संस्थापक, संरक्षक, अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में रहते हुए अनेक सेवा कार्य किए, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मंच का संचालन डॉ रमाकांत सोनी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्मृति शेष स्व. कैलाश चंद अग्रवाल आज भी हम सभी के जहन में जीवित हैं। आना-जाना जीवन का अटल सत्य है, लेकिन लोगों के दिलों में स्थायी स्थान बना पाना बहुत कठिन होता है। स्व. कैलाश चंद अग्रवाल ने अपने कर्म, व्यवहार और सेवा भाव से यह स्थान हासिल किया और यही संस्कार आज उनके परिवारजनों में भी स्पष्ट रूप से झलकते हैं।
इस अवसर भगवताचार्य श्रीमती सविता गोस्वामी द्वारा सदन के माहौल को भक्ति मय बना दिया । साथ ही नन्ही नन्ही बच्चियों ने भी अपनी सुमधुर वाणी से सुंदर सा भजन प्रस्तुत कर सभी लोगों का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने स्व. कैलाश चंद अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।




