
सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल ने बजट को बताया युवाओं के लिए अवसरों का दस्तावेज
जांजगीर-चांपा। सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल ने वर्ष 2026-27 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट विशेष रूप से युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसे इस बजट में प्राथमिकता दी गई है।
योगेश अग्रवाल ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन, स्वरोजगार योजनाओं, स्टार्टअप प्रोत्साहन और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को न केवल सरकारी बल्कि निजी क्षेत्रों में भी नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट युवाओं के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सेल्फ डेवलपमेंट के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। यह बजट विकास, रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने वाला साबित होगा।
अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।




