“संकल्प” छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का बजट है – गोपीचंद बरेठ

“संकल्प” छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का बजट है – गोपीचंद बरेठ

चांपा। भाजपा नेता एवं नगर मंडल चांपा के महामंत्री गोपीचंद बरेठ ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह तीसरा बजट “संकल्प” प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला है।

गोपीचंद बरेठ ने बताया कि लगभग 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के इस बजट में किसान, युवा, महिलाएं, बेटियां, उद्योग, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास का नया रोडमैप प्रस्तुत करता है, जिससे जनता में उत्साह और विश्वास का माहौल है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने, गरीब कल्याण के लिए आवास योजनाओं को गति देने, किसानों को समय पर बोनस प्रदान करने, मेडिकल कॉलेजों के विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बेटियों की सुरक्षा एवं शिक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है।

गोपीचंद बरेठ ने कहा कि भाजपा सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह बजट प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button