


नगर प्रवेश द्वार आज़ाद चौक (बैरियर) में सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल ने फहराया तिरंगा
चांपा।
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर प्रवेश द्वार आज़ाद चौक (बैरियर) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जांजगीर–चांपा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी योगेश अग्रवाल द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
उल्लेखनीय है कि आज़ाद चौक (बैरियर) में स्थापना काल से ही गणतंत्र दिवस पर नगर के किसी न किसी समाजसेवी को ध्वजारोहण का अवसर दिया जाता रहा है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष समाजसेवी योगेश अग्रवाल को यह दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद टीकम कंसारी, पवन साहू एवं पार्षद भगवती संतोष देवांगन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन जीतबहादुर साहू, रोहित देवांगन एवं शिव निषाद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गिरधारी देवांगन, कृष्णा देवांगन, आरिफ मेमन, हानिफ कुरैशी, वैभव गोयल, लल्लू यादव, रवि श्रीवास, रितेश राजपूत, गणेश देवांगन, नारायण देवांगन, महेश्वर ढीमर सहित बड़ी संख्या में मोहल्लावासी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी कार्यकर्ता भवानी प्रसाद गुप्ता ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



