crimeअवैधचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,पुलिसब्रेकिंग न्यूज

अवैध शराब बिक्री पर सख्त होंगे नए आबकारी असिस्टेंट कमिश्नर, कहा– “कोचियों को नहीं बख्शेंगे”

अवैध शराब बिक्री पर सख्त होंगे नए आबकारी असिस्टेंट कमिश्नर, कहा– “कोचियों को नहीं बख्शेंगे”

जांजगीर-चांपा। जिले में लगातार बढ़ रही अवैध शराब बिक्री और शराब कोचियों की गतिविधियों को लेकर आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। जिले में हाल ही में पदस्थ हुए आबकारी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर योगेश्वर द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

असिस्टेंट कमिश्नर योगेश्वर द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने जिले के सभी सर्किल अधिकारियों की बैठक लेकर अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जांच करें और जहां भी अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा हो, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री से न केवल शासन को राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि इससे सामाजिक वातावरण भी प्रभावित होता है। कई आपराधिक घटनाओं में अवैध शराब और शराब कोचियों की भूमिका सामने आती रही है। ऐसे में इस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना विभाग की प्राथमिकता होगी।

आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनी रहे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button