कथित धर्मांतरण मामले में बजरंग दल का बड़ा बयान, प्रार्थना सभा को लेकर बढ़ा तनाव

कथित धर्मांतरण मामले में बजरंग दल का बड़ा बयान, प्रार्थना सभा को लेकर बढ़ा तनाव
चांपा। कथित धर्मांतरण के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। बजरंग दल के प्रमुख संजीव विश्वकर्मा ने इस संबंध में गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि कथित धर्मांतरण का विरोध बजरंग दल द्वारा किया जा रहा था, इसी दौरान धर्मांतरण कराने से जुड़े एक व्यक्ति ने फोन पर उनसे संपर्क किया।
संजीव विश्वकर्मा के अनुसार, फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे “सेटिंग” करने की बात कही। जब उन्होंने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया, तो फोन पर मौजूद एक व्यक्ति, जिसे संजीव ने “तोपों” नामक बताया, ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि रविवार को उसी स्थान पर प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी और देखा जाएगा कि कौन उन्हें रोकता है।
इस खुली चुनौती के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। संजीव विश्वकर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बजरंग दल यह भी देखेगा कि किस तरह हिंदू समाज के लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण से जुड़ी प्रार्थना सभा करवाई जाती है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे मामले की लिखित जानकारी बजरंग दल के लेटर पैड पर चांपा पुलिस को दे दी गई है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित स्थल पर किसी भी प्रकार का विवाद या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं कि वह इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button