

महिलाए भी हुई शामिल









18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास जयंती पर शोभायात्रा व बाइक रैली का हुआ आयोजन
चांपा। संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर जय सतनाम सेवा समिति, लछनपुर केराझरिया–चांपा द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को संपन्न हुआ।
आयोजन की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे से हुई। शोभायात्रा व बाइक रैली का एकत्रीकरण चांपा रेलवे स्टेशन पर किया गया। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे से लछनपुर केराझरिया, चांपा में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें ध्वजारोहण अध्यक्ष संत सोनन्त द्वारा किया गया।
समिति की ओर से नगर व आसपास के क्षेत्र के सतनाम अनुयायियों सहित आम नागरिकों को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।जिसमें समाज के साथ नगर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे आयोजकों ने समय पालन का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम सम्पन्न करवाया। कार्यक्रम के समापन पश्चात प्रसाद एवं भोजन व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई थी ।
इस आयोजन के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश—सत्य, समानता और मानवता—को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया ।
संत सोनंत (अध्यक्ष, समाज)
गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर समाज के अध्यक्ष संत सोनंत ने उन्हें सौंपे गए नए दायित्व पर समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी के उपदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज भी समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। उन्हीं विचारों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
संत सोनंत ने आगे कहा कि समाज को संगठित कर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सेवा के क्षेत्र में ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि गुरु घासीदास जी के विचार केवल स्मरण तक सीमित न रहें बल्कि व्यवहार में भी उतरें।




