

जनपद पंचायत बम्हनीडीह के विधायक प्रतिनिधि बने रामराज पाण्डेय
जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी
बम्हनीडीह।
जनपद पंचायत बम्हनीडीह के लिए विधायक प्रतिनिधि के रूप में रामराज पाण्डेय की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू की अनुशंसा पर की गई है। रामराज पाण्डेय कांग्रेस के एक कर्मठ सिपाही होने के साथ-साथ बम्हनीडीह क्षेत्र में राजनीति के अच्छे जानकार माने जाते हैं।
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। वहीं उनके प्रशंसकों द्वारा फोन कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को सकारात्मक कदम बताया है।
नियुक्ति के पश्चात रामराज पाण्डेय विधायक की अनुपस्थिति में जनपद पंचायत बम्हनीडीह की समस्त बैठकों में उपस्थित रहेंगे तथा विकास कार्यों की समीक्षा एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने में मिलेगा।




