





चांपा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
चांपा।
चांपा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धीरेन्द्र बाजपेई द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी के निज निवास में किया गया, जहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साधवानी, नागेंद्र गुप्ता, मो. अली, अंजुम अंसारी, प्रकाश अग्रवाल, अनिल मोदी, संगीता अग्रवाल, पार्षद अंजलि देवांगन, बूटू देवांगन, सुधीर बाजपेई, जय थवाईत, विशाल केडिया, राज अग्रवाल, परमेश्वर तिवारी, भूपेंद्र चंद्रा, टेक राम देवांगन, उमेश तिवारी, गोविंद देवांगन, किशन सोनी, किशन शर्मा, सुनील सोनी, मुर्तुजा लोहावाला, रोहित देवांगन, विपिन देवांगन, तमिंद्र देवांगन, राजकुमार सरोज, रंजन केवट, नारायण सेवायक, संतोष अनंत, कबीर, इकबाल अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने गणतंत्र दिवस समारोह को उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया तथा एक-दूसरे को मिठाइयाँ बांटकर शुभकामनाएं दीं।




